वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच का ब्रेक्सिट समझौता पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि इससे ईयू को अधिक फायदा होगा और अमेरिका एवं ब्रिटेन के बीच व्यापार बाधित हो सकता है।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “ब्रेक्सिट से लगता है कि इसेस ईयू को अधिक फायदा होगा।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर आप इस समझौते को समझें तो इससे हमारा ब्रिटेन के साथ व्यापार बाधित हो सकता है और यह अच्छी चीज नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath