ट्रंप की यह चीन के किसी वरिष्ठ अधिकारी से पहली मुलाकात रही।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के हवाले से बताया कि चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच.आर.मैक्मास्टर, राष्ट्रपति के सलाहकार जेयर्ड कशनर और मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन के बाद ट्रंप से मुलाकात की।
स्पाइसर ने कहा, “यह दोनों देशों के बीच चर्चा शुरू करने का एक अवसर था।”
उन्होंने बताया कि यांग और अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साझा हितों पर चर्चा की।
यांग व्हाइट हाउस के निमंत्रण पर वाश्िंागटन में हैं।
ट्रंप ने दो सप्ताह पहले ही ताइवान के संदर्भ में चीन की ‘एक चीन नीति’ को लेकर नरमी दिखाई थी।
dharmpath.com dharmpath