रूस, ताजिकिस्तान के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

स्थानीय रपटों के मुताबिक, पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमान की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में इस निर्णय की जानकारी जाहिर की गई।

दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और अफगानिस्तान की स्थिरता और इसके विकास के महत्व को रेखांकित किया।

पुतिन और रहमान ने कानून प्रवर्तन और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के समन्वयन के साथ ही ही सैन्य एवं सैन्य तकनीकी क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि रूस और ताजिकिस्तान का लक्ष्य आतंकवाद, चरमवाद, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी से निपटने में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493