मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय डिजाइनर अनिता डोंगरे ने कैम्ब्रिज की रानी केट मिडलटन से मुलाकात की। वह पिछले साल भारत यात्रा के दौरान अनिता द्वारा बनाई गई पोशाक से मशहूर हुई थीं।
उन्होंने यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर के मौके पर रात के भाजन पर मुलाकात की। डिजाइनर ने सोमवार को कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा, “मिडलटन से बहुत प्यारी मुलाकात थी, उन्होंने कार्यक्रम के लिए डोंगरे की पिंकसिटी लाइन का आभूषण पहना।”
डोंगरे ने ट्विटर पर लिखा, “कल शाम कैम्ब्रिज की रानी से प्यारी मुलाकात। हमने राजस्थान के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की और उन्होंने पिंकसिटी के इयरिंग पहनना पसंद किया।”
मिडलटन ने पिंकसिटी से मोती वाले हीरे के इयरिंग पहन रखे थे।
dharmpath.com dharmpath