ट्रंप ने अमेरिकी मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के विस्तार की योजना पेश की

वाशिंगटन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन में इस साल की मिसाइल रक्षा समीक्षा का अनावरण किया है जिसमें देश की मिसाइल रक्षा क्षमताओं का विस्तार करने की योजना निहित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को कहा, “अमेरिका क्रूज और हाइपरसोनिक को शामिल करने के साथ किसी भी मिसाइल हमले से बचाव के लिए अपनी स्थिति को समायोजित करेगा।”

राष्ट्रपति ने कहा, “दुनिया बदल रही है। अमेरिका केवल वृद्धि संबंधी बदलाव नहीं कर सकता..विरोधियों के समानांतर चलते रहना ही पर्याप्त नहीं नहीं है।”

समीक्षा के तहत, पेंटागन ने देश के मौजूदा मिसाइल डिफेंस शील्ड का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिसमें अंतरिक्ष आधारित सेंसर और इंटरसेप्टर के साथ हाइपरसोनिक हथियारों को ट्रैक करने और हराने की तकनीक, खतरों से निपटने के लिए लेजर के साथ मानव रहित विमान और मिसाइल को मार गिराने वाले एफ-35 स्टील्थ फाइटर विमानों को शामिल करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493