ट्रंप ने किम जोंग के साथ चरणबद्ध वार्ता की योजना बनाई (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ चरणबद्ध तरीके से वार्ता का प्रस्ताव रखा है।

हालांकि, उन्हें इस दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण पर पूर्ण समझौते की उम्मीद नहीं है।

इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 70 वर्षो के टकराव भरे संबंधों को खत्म करने के लिए किम जोंग से वार्ता के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

उत्तर कोरिया के नेता किम योंग चोल से व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद ट्रंप ने पुष्टि की कि जिस सिंगापुर वार्ता को उन्होंने रद्द कर दिया था, वह नियत समय और स्थान पर होगी।

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे बीच अच्छा संबंध बनने जा रहा है और यह वार्ता 12 जून को होगी।”

गौरतलब है कि किम योंग जोल सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का पत्र ट्रंप को देने के बाद विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से वाशिंगटन में मुलाकात की ती।

ट्रंप ने कहा कि उनकी उत्तर कोरिया के दूसरे शक्तिशाली नेता से दो घंटे तक बात हुई, जिस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

ट्रंप ने कहा, “हम 12 जून को बैठक में कोई समझौता नहीं करने जा रहे हैं। हम एक प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं और मैंने उन्हें आज यह बता दिया है। अपना समय लोग। हम जल्दी भी कर चुके हैं। हम देर से भी कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि वे कुछ होते देखना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493