उप्र : राज्यमंत्री स्वाति सिंह की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नेगी की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर तड़के सुबह अचानक बहुत कम हो गया। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घबराहट की शिकायत पर उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493