वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकार जमाल खाशोगी की मौत को छिपाने के लिए सऊदी अरब की आलोचना की। लेकिन, उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया की जिम्मेदारी कांग्रेस पर छोड़ते हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने ओवल ऑफिस में यह जवाब एक रिपोर्टर द्वारा यह पूछे जाने पर दिया कि हत्या कैसे हुई। ट्रंप ने कहा, “उनका बहुत बुरा मूल विचार था। इसे उतने ही बुरे तरीके से अंजाम दिया गया, सच छिपाने के इतिहास में ये सबसे बुरा तरीका रहा।”
खाशोगी के हत्या की योजना का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “यह जिनका भी विचार रहा है, मुझे लगता है कि वे बड़ी परेशानी में हैं और उन्हें अब बड़ी परेशानी में होना भी चाहिए।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कुछ तरह के प्रतिबंध जरूर लगाए जाने चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस फैसले को कांग्रेस पर छोड़ दिया कि वास्तव में क्या कार्रवाई होनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath