ट्रंप ने थेरेसा मे से बात की

वाशिंगटन, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से बात कर मैनचेस्टर हमले पर दुख जताया और कहा कि आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प कायम रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि ट्रंप ने अपने जेरुसलम दौरे के दौरान मंगलवार को फोन पर मे से बात की और हमले की जांच के लिए अमेरिकी सहायता की पेशकश की।

मैनचेस्टर एरिना में सोमवार रात आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के ठीक बाद हुए आत्मघाती बम हमले में बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए।

हमले के सिलसिले में ब्रिटिश पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। तथाकथित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

ट्रंप ने कहा कि वह इस सप्ताह मे से निजी मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता कभी समाप्त नहीं होगी। उन्होंने मे से मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा करने की बात भी की कि कैसे दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं और एक-दूसरे के साझीदार बन सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493