वाशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पॉल रयान का समर्थन किया है। इस कदम का मकसद पार्टी के अंदर चल रही अनबन को खत्म कर माहौल सुधारना है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की उनकी पार्टी के सर्वोच्च स्तर के निर्वाचित अधिकारी से विवाद रहा है।

सीएनएन की खबर के अनुसार, ट्रंप ने रयान का समर्थन करने की घोषणा रयान के गृह राज्य विस्कॉन्सिस के ग्रीन बे में आयोजित एक रैली में की।
ट्रंप ने शुक्रवार रात कहा, “हम लोगों के बीच असहमतियां हैं, लेकिन हमलोग एक दोस्त के रूप में असहमत होंगे और कभी भी जीतने के लिए साथ काम करना बंद नहीं करेंगे। अधिक महत्वपूर्ण बात वास्तविक बदलाव है। इसलिए अमेरिका को एक बार फिर महान बनाने के हमारे साझा अभियान में मैं अपने सदन के अध्यक्ष पॉल रयान का समर्थन करता हूं करता हूं।”
ट्रंप ने मंगलवार को रयान के साथ-साथ सीनेटर जॉन मैक्केन और केली अयोटे का समर्थन करने से इनकार कर पार्टी सदस्यों को क्षुब्ध कर दिया था।
सीएनएन ने कहा कि लेकिन तभी उन्होंने एरीजोना और न्यू हैंपशायर के सीनेटरों का अपनी प्राइमरी के चुनाव में समर्थन कर दिया था।
हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि रयान ट्रंप का समर्थन हासिल करने के इच्छुक हैं या नहीं।
उन्होंने विस्कॉन्सिन रेडियो केंद्र में हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि वह केवल अपने जिले के मतदाताओं का समर्थन चाहते हैं।
सीएनएन ने आगे कहा है कि इस समर्थन के बाद रयान के एक सहयोगी ने कहा कि प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने उनके इस भाव प्रदर्शन की सराहना की है। उनका ध्यान केवल साउदर्न विस्कॉन्सिन के मतदाताओं का समर्थन पाने पर है।
dharmpath.com dharmpath