ट्रंप ने ब्रेक्सिट की प्रशंसा की

एडिनबर्ग, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के लोगों की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ से बाहर होने के लिए मतदान कर एक बार फिर से देश को अपने नियंत्रण में ले लिया। ट्रंप ने हाल के महीनों में ब्रेक्सिट के समर्थन में आवाज बुलंद की थी।

एक गोल्फकोर्स के उद्घाटन के लिए स्कॉटलैंड पहुंचे ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ को छोड़ने के लिए मतदान कर एक बार फिर से देश को अपने नियंत्रण में ले लिया। वह पहले ही कह चुके थे कि वे व्यक्तिगत तौर पर ब्रेक्सिट के समर्थन में हैं।

ट्रंप ने फेसबुक पर लिखा, “दुनिया भर में लोग नाराज हैं। वे सीमाओं, लोगों के देश में घुसने और उस पर कब्जा करने को लेकर बेहद नाराज हैं।”

पिछले सप्ताह ‘संडे टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने एक बार फिर अपनी राय जाहिर की थी कि ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं व्यक्ति तौर पर ब्रिटेन के यूरोपीय संघ को छोड़ने का समर्थन करूंगा। लेकिन, मैं एक ब्रिटिश नागरिक नहीं हूं। यह केवल मेरी राय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493