यूरो 2016 में इटली से भिड़ंत के लिए तैयार स्पेन : इनिएस्ता

पेरिस, 24 जून (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता का मानना है कि यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में इटली जैसी प्रतिभाशाली टीम का सामना करने से उनकी टीम के टूर्नामेंट का खिताब जीतने के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रुप-डी के अंतिम मुकाबले में क्रोएशिया से मिली हार के कारण मौजूदा विजेता टीम स्पेन दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बार्सिलोना फुटबाल क्लब के मिडफील्डर को सोमवार को पेरिस में होने वाली भिड़ंत का इंतजार है और उनका मानना है कि लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने के लक्ष्य से टीम मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, इनिएस्ता ने कहा, “वह काफी ताकतवर प्रतिद्वंद्वी टीम है और यह काफी अच्छा मुकाबला होगा। अगर हम निरंतर विकास करना चाहते हैं, तो इससे हमें काफी फायदा होगा।”

इनिएस्ता का कहना है कि इटली की टीम की रक्षात्मक पंक्ति काफी बेहतरीन है और उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है, जिससे सोमवार का मुकाबला और भी जटिल हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493