ट्रंप ने मादक पदार्थो की लत रोकने के लिए आयोग गठित किया

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को हेरोइन और ओपियेट्स की लत के कारण बढ़ती मौतों को रोकने के उपाय ढूंढ़ने के लिए एक आयोग गठित करने की घोषणा की।

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को हेरोइन और ओपियेट्स की लत के कारण बढ़ती मौतों को रोकने के उपाय ढूंढ़ने के लिए एक आयोग गठित करने की घोषणा की।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इस स्थिति को एक ‘महामारी’ और वर्तमान में अमेरिका की ‘सबसे बड़ी समस्याओं’ में से एक करार दिया।

ट्रंप ने कहा, “यह पूरी तरह एक महामारी है और मुझे लगता है कि इसकी गंभीरता के मुकाबले इसके बारे में बेहद कम बात होती है।”

उन्होंने कहा, “हम उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जो नशे की लत का बुरी तरह शिकार हो चुके हैं। मादक पदार्थो की लत अमेरिका में एक बड़ी समस्या बन चुकी है।”

‘यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल’ द्वारा जारी मादक पदार्थो के अत्यधिक सेवन के कारण होने वाली मौतों में वृद्धि संबंधी नवीनतम आंकड़े चिंता का विषय हैं।

आंकड़ों के अनुसार, मादक पदार्थो के अत्यधिक सेवन के कारण वर्ष 2010 में 38,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, लेकिन 2015 में इसके कारण मरने वालों की संख्या 52,000 से अधिक थी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि आयोग को युवाओं को मादक पदार्थो से दूर करने पर ध्यान देना होगा और इसकी लत से पीड़ित लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में जाने और स्वस्थ होने पर रोजगार प्राप्त करने में मदद करनी होगी।

ट्रंप अपनी मादक पदार्थ रोधी रणनीति के तहत मेक्सिको की सीमा पर दीवार का निर्माण कराना चाहते हैं और मादक पदार्थो के तस्करों और अपराधियों को निर्वासित करना चाहते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में इस्तेमाल की जाने वाली 90 से 94 फीसदी हेराइन मेक्सिको से आती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493