वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुपर बॉल मैच से पहले अमेरिकी सेनाओं का आभार जताते हुए देश को एनएफएल खिलाड़ियों के प्रति अपना विरोध याद दिलाया।
एनएफएल के खिलाड़ियों ने खेल में राष्ट्रगान के दौरान एक घुटने के बल झुककर विरोध जताया था।
ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा, “हम हमारी आजादी की रक्षा के लिए इन नायकों का सम्मान करते हैं। हम इन जवानों को अपने दिल में जगह देते हैं और हमारी आजादी के लिए उनका आभार जताते हैं, क्योंकि हम राष्ट्रगान के लिए गर्व से खड़े होते हैं।”
ट्रंप ने 2017 में एनएफएल खिलाड़ियों द्वारा नस्लीय भेदभाव के विरोधास्वरूप राष्ट्रगान के दौरान एक घुटने के बल बैठकर विरोध जताया था, जिसे लेकर ट्रंप ने उन पर निशाना साधा था।
खिलाड़ियों ने अमेरिका में नस्लीय भेदभाव का हवाला देते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया था।
dharmpath.com dharmpath