वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पद की पेशकश की है।
करीबी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, पूर्व नौसेना सील हार्वर्ड (60) ने जेम्स मैटिस के नेतृत्व में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के उपकमांडर के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने इसके पहले उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में संयुक्त विशेष अभियान के उपकमांडिंग जनरल के रूप में भी सेवाएं दीं।
हार्वर्ड 9/11 के हमले बाद छह साल तक इराक और अफगानिस्तान में सेना का नेतृत्व कर चुके हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नीति और रणनीति निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।
हालांकि, उन्होंने अभी तक ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath