वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री जॉन एफ.केली अगले सप्ताह मेक्सिको जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों ही मंत्री मेक्सिको के विभिन्न संघीय सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आगामी दिनों में इस एजेंडे पर अधिक जानकारी जारी हो सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो की 27 जनवरी को टेलीफोन वार्ता के बाद यह बैठकें होंगी।
यह टेलीफोन वार्ता दोनों देशों के प्रमुखों के बीच बैठक से पहले हुई थी। हालांकि, नीटो ने इस बैठक को ट्रंप के उस ट्वीट के बाद रद्द कर दिया था जिसमें ट्रंप ने अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए मेक्सिको से भुगतान करने को कहा था।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “यदि मेक्सिको दीवार के निर्माण के लिए भुगतान करने का इच्छुक नहीं है तो यह अच्छा यही होगा कि वह इस बैठक को रद्द कर दे।”
dharmpath.com dharmpath