मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने सकी संभावना जताई है।

राज्य में जारी मौसम में बदलाव के चलते तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार की सुबह से चटख धूप खिली रही, वहीं बीच-बीच में चलने वाली हवाओं ने ठंड का एहसास कराया। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा आदि स्थानों पर कोहरा भी छाने का अनुमान जताया है।

राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493