ट्रंप ने व्हाइट हाउस में की पहली हनुक्काह पार्टी

वाशिंगटन, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार व्हाइट हाउस में हनुक्काह पार्टी की मेजबानी की, जिसमें उन्होंने जेरुसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के अपने प्रशासन के फैसले को पूरे ताम-झाम के साथ पेश किया।

हनुक्काह एक यहूदी त्योहार है, जो जेरुसलम में पवित्र मंदिर के पुनर्लोकार्पण की याद में मनाया जाता है। यह आठ रात व दिन तक चलता है।

हिल पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार की रात व्हाइट हाउस में मौजूद सैकड़ों लोगों की मेजबानी की। इस बार की अतिथियों की सूची पहले प्रशासन के मुकाबले छोटी हो गई थी।

ट्रंप के आलोचक कांग्रेस के डेमोक्रेट व यहूदी नेताओं को इस साल आमंत्रण नहीं दिया गया था।

ट्रंप द्वारा बुधवार को जेरुसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के कदम व अमेरिकी उच्चायोग को तेल अवीव से जेरुसलम ले जाने की योजना को लेकर जश्न मनाया गया। इस फैसले को इजरायल समर्थकों ने सराहा, लेकिन इसकी फिलीस्तीन व दूसरों ने निंदा की।

व्हाइट हाउस में अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि वह सोच रहे हैं कि जेरुसलम में ‘क्या चल रहा होगा।’

उन्होंने कहा, “हनुक्काह के दौरान दुनिया भर के यहूदी परिवार अतीत के चमत्कारों व भविष्य की आशा का का उत्सव मनाते हैं। हमें इजरायल के लोगों के साथ खड़े होने व अपने चिरस्थायी संबंधों को नवीन करने पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493