वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस का कहना है कि 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक तय योजना के तहत होगी।
बीबीसी के मुताबिक, दोनों नेता सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में मुलाकात करेंगे।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं को बताया,”बैठक होगी।”
गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी अटकले थी कि अमेरिका द्वारा रूस के 12 खुफिया अधिकारियों पर आरोप लगाए जाने की वजह से यह वार्ता रद्द हो सकती है।
इस बीच रूस ने कहा कि वह बैठक को लेकर आशान्वित है।
क्रेमलिन सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा,”हम ट्रंप को एक वार्ताकार साझेदार के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, द्विपक्षीय संबंध बुरे दौर में हैं लेकिन हमें इन्हें दुरुस्त करने के लिए शुरुआत तो करनी पड़ेगी।”
dharmpath.com dharmpath