उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 14 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों से हल्की और तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शनिवार को पूरे उप्र में आंशिक तौर पर बदली का असर बना रहेगा इससे उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493