ट्रक की टक्कर से दंपति घायल, 3 बच्चों की मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोघरकी गांव निवासी बिंटू अपनी पत्नी अंजू और तीन बच्चों विदाशी, प्रतीक्षा व विराट के साथ सलारपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बिंटू के अलावा शादी समारोह में एक दूसरी मोटरसाइकिल पर उसका बड़ा भाई सतीश भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आया था। शनिवार की रात सभी लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

बताया जाता है कि बीराखेड़ी के पास एक ट्रक ने बिंटू की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आते ही तीनों मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बिंटू और उसकी पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493