ट्रक ने दिल्ली पुलिस की वैन को कुचला, 1 की मौत

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात एक ट्रक ने दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन को कुचल डाला। घटना में 59 वर्षीय पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली से नोएडा जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दिल्ली-नोएडा सीमा पर रात करीब एक बजे हुई, जब पुलिस उप निरीक्षक सूबेदार खान सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल (50) और कांस्टेबल अकील (46) नाके पर मौजूद थे।

तीनों पुलिस अधिकारी नाके पर खड़ी पीसीआर वैन के अंदर बैठे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक बैरीकेड तोड़ता हुआ पुलिस वैन से जा टकराया। दुर्घटना में सूबेदार खान की मौत हो गई, जबकि गिरधारी लाल और अकील गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “टक्कर इतनी तेज थी कि वैन ट्रक के साथ कुछ मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे एक रक्षक पटरी पर जाकर रुकी।”

ट्रक चालक दुर्घटना के बाद से फरार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493