ट्रांसिल्वेनिया में होगी ‘राज 4 रीबूट’ की शूटिंग

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग लगभग पूरी करने वाले हैं और इसके बाद वह फिल्म ‘राज’ की अगली कड़ी की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म की शूटिंग रोमानिया के ट्रांसिल्वेनिया में होगी।

फिल्म ‘राज’ फ्रेंचाइजी की दूसरी और तीसरी कड़ी में नजर आ चुके इमरान इसकी अगली कड़ी की शूटिंग के लिए पूरी तरह से उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इमरान ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘अजहर’ लगभग पूरी हो गई है। अगली है ट्रांसिल्वेनिया के शून्य 15 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में शूट होने वाली ‘राज 4 रीबूट’।”

फिल्म ‘राज 4 रीबूट’ का निर्देशन विक्रम भट्ट करेंगे और यह अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बीच, इमरान को पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजरुद्दीन की बॉयोपिक ‘अजहर’ में देखा जा सकता है।

फिल्म में 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजरुद्दीन के जीवन के उतार-चढ़ाव और साल 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण और उन पर लगे प्रतिबंध को दिखाया जाएगा।

टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्च र्स और एमएसएम मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘अजहर’ 13 मई, 2016 को दुनियाभर में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493