ला लीगा : एटलेटिको ने गंवाया शीर्ष पर पहुंचने का मौका

मेड्रिड, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ला लीगा में एटलेटिको मेड्रिड को मलागा के हाथों 0-1 से हार झेलनी पड़ी और इस हार के साथ एटलेटिको अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा बैठा।

एटलेटिको की हार ने शीर्ष स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना अंकतालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक एटलेटिको और मलागा के बीच हुए मैच में चार्ल्स ने 82वें मिनट में एकमात्र गोल किया और मलागा को जीत दिलाई।

ला लीगा के एक अन्य मुकाबले में रियल मेड्रिड ने रायो वालेकानो को हराकर 33 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

लीग में चौथे स्थान के लिए सेल्टा वीगो और विलारियल के प्रतिस्पर्धा चल रही है। जबकि सेविला और वेलेंसिया शानिवार को अपने-अपने मैच जीतने में नाकामयाब रहे और क्रमश: आठवें तथा नौवें पायदान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493