ट्रेंड से हटकर चलते हैं जॉन

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते, जो पहले से ही फिल्म उद्योग में प्रचलित है।

‘ढिशूम’ स्टार ने यहां ‘रुस्तम’ की स्क्रीनिंग के मौके पर यह बात कही।

यह पूछे जाने पर कि एक निर्माता के तौर पर क्या वह भारतीय सेना पर फिल्म बनाना चाहेंगे, जॉन ने कहा, “मैं प्रचलित चीजों के साथ नहीं चलता, इसलिए शायद आप यह गलत व्यक्ति से पूछ रहे हैं। मैं अपने अनुसार फिल्में बनाता हूं। अगर मुझे कुछ अच्छा लगता है, तो मैं उसी पर फिल्म बनाता हूं, नहीं तो नहीं।”

जॉन और अक्षय इससे पहले ‘गरम मसाला’, ‘देसी बॉयज’, ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493