हैदराबाद, 13 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के मेडक जिले में एक दंपति अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर अंबैआ (75) और उनकी पत्नी सुशीलाम्मा (70) की कथित रूप से चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी।
यह घटना शुक्रवार देर रात सत्यगामा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावर नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए।
दंपति का पुत्र गांव में एक नव निर्मित मकान में रह रहा था, जबकि दंपति अपने पुराने मकान में ही रह रहे थे।
dharmpath.com dharmpath