मुझे नहीं लगता मैं अंहकारी हूं : इब्राहिमोविक

लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक ने कहा कि वह स्वयं को अहंकारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर मानते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्रिटिश प्रस्तोता ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से बातचीत के दौरान स्वीडन के पूर्व कप्तान ने कहा कि लोगों के मन में कहीं न कहीं उनकी छवि एक बुरे इंसान की हो गई है।

फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ चार फुटबाल सत्र खेलने के बाद इब्राहिमोविक युनाइटेड क्लब के साथ रविवार को अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।

जोस मोरिन्हो की टीम रविवार को बोर्नेमाउथ के साथ अपना मुकबला खेलेगी।

इब्राहिमोविक को उनके विवादस्पद बयानों के लिए कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। हालांकि, 34 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि उनका स्वयं पर काफी आत्मविश्वास है।

उन्होंने कहा, “मैं एक आम इंसान हूं। लोगों के मन में मेरी छवि एक बुरे इंसान की है कि मैं ऐसा हूं, मैं वैसा हूं।”

इब्राहिमोविक ने कहा, “मैं नहीं मानता कि मैं अहंकारी हूं, जैसा कि लोग सोचते हैं। मैं आत्मविश्वासी हूं और स्वयं पर भरोसा करता हूं। इसे अहंकारी होना नहीं कहते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493