मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी दो आगामी फिल्मों ‘ड्रैगन’ और संजय दत्त पर आधारित बायोपिक की एक साथ शूटिंग शुरू होने को लेकर तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, अभिनेता संजय दत्त पर राजकुमार हिरानी की बायोपिक और अयान मुखर्जी की ‘ड्रैगन’ की शूटिंग 2017 की शुरुआत में एक ही समय शुरू होगी।
‘एच एंड एम’ के स्टोर के लॉन्च के मौके पर रणबीर ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘ड्रैगन’ के टकराव के बारे में सवाल किए जाने पर पत्रकार से कहा कि उनका प्रश्न ही गलत है।
पत्रकार के सही सवाल पूछने पर रणबीर ने कहा, “फिलहाल मैं इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहा हूं। इसके लिए बातचीत जारी है।”
खबरों के मुताबिक, पटकथा में बदलाव के कारण मुखर्जी की फिल्म में देरी हुई, जबकि हिरानी ने संजय के फरवरी में जेल से बाहर आने के बाद जून में ही शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन खबरे हैं कि दोनों फिल्मों की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath