पीड़ित महिला ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पर्स में नकदी व सामान रखा हुआ था।
विशाखापटनम से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 22415 एपी एक्सप्रेस के प्रथम एसी कोच ए-1 के एफ कूपे में विशाखापटनम से ग्वालियर के लिए यात्री विनायक और एक महिला यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब भोपाल और झांसी के बीच चल रही थी, इसी दौरान महिला का पर्स गायब हो गया, जिसमें नकदी व सामान रखा हुआ था।
सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ की टीमें प्लेटफार्म पर पहुंची और ट्रेन आने पर मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला से पूछताछ करने के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath