ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी का पर्स छीना

छिंदवाड़ा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 14623 पातालकोट के स्लीपर कोच एस-2 के बर्थ नंबर 71 पर एमपीएसएफ महिला सिपाही पुष्पा सिंह भोपाल से दिल्ली जा रही थी। भोपाल से चलकर ट्रेन जब झांसी स्टेशन पहुंची। ट्रेन जब झांसी से रवाना ही हुई, तभी अचानक एस-2 कोच से चोर-चोर की आवाज आने लगी। ट्रेन रुकवाई गई। ट्रेन रुकने के बाद महिला सिपाही ने बताया कि एक लुटेरा उसका पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में सोने की दो अंगूठी और चेन व 35 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी।

दूसरी ओर, पांडिचेरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 के बर्थ नंबर 1 पर अरुण सुधाकर यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब ग्वालियर और झांसी के बीच चल रही थी, उसी दौरान चोर उसका ट्रॉली बैग चोरी कर ले गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

यात्रियों ने इसकी लिखित शिकायत ट्रेन में चल रहे स्काउट से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।

इसी क्रम में फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल के एसी कोच क्रमांक बी-1 के बर्थ नंबर 33 पर यात्रा करने वाले यात्री का मोबाइल चोर चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायतों पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493