झांसी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए झांसी आरपीएफ महिला सिपाहियों को लगाया जाता है। इसी क्रम में 11 सितंबर को आरपीएफ महिला सिपाही रेखा शुक्ला, पिंकी और अर्चना की दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन 19166 साबरमती एक्सप्रेस में ड्यूटी लगी हुई थी।
झांसी से भोपाल के लिए जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, तभी उन्हें जानकारी हुई कि एक कोच में सफर करने वाली महिला यात्री के साथ एक युवक छेड़खानी कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तीनों महिला सिपाही बताए गए कोच में पहुंचे। वहां कुछ यात्रियों ने एक युवक को छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। वह छूटकर भागने का प्रयास कर रहा था। तीनों महिला सिपाहियों ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़े गए युवक को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया, जहां उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
dharmpath.com dharmpath