यात्रियों के मुताबिक, लड़की एक बैग छिपाई हुई थी। कोच के भीतर यात्री लड़की से कपड़े उतारने को कहने लगे। विरोध करने पर लोगों ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए गए।
कोच में मौजूद टीटीई के मुताबिक, लड़की की उम्र महज 17 साल है। टीटीई ने लड़की को बचाने के लिए यात्रियों से बातचीत की, लेकिन उसकी बात को मानने के लिए कोई तैयार नहीं था। विरोध करने पर लोगों ने लड़की की पिटाई भी कर दी गई। टीटीई ने बताया कि लोगों ने उसके साथ भी बदसलूकी की। यात्रियों ने खुद सजा देने के बाद जीआरपी में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
रेलवे पुलिस के एसपी अजय कुमार ने बताया कि लड़की को जेल भेज दिया गया है। उसके बाल काटे जाने के मामले में जीआरपी ने अज्ञात यात्रियों पर भी मुकदमा किया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, दो एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं, परिजनों के मुताबिक, लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह घर से भाग गई थी। उसका इलाज सैफई के अस्पताल में चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath