ट्रेन में वेंडर ने लिए ज्यादा पैसे, प्रभु ने किया ट्वीट

रेलमंत्री का ट्वीट सीधे झांसी रेल मंडल के अफसरों को मिलते ही हड़कंप मच गया। जब तक अफसरों को जानकारी मिलती, जब तक ट्रेन झांसी से रवाना हो गई थी। इसके बाद अफसरों ने ट्रेन में चल रहे मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीड़ित यात्री विशाल रस्तोगी के मुताबिक, मुंबई से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन 12107 मुंबई-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच एस-3 की बर्थ 56 पर वह लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे। भोपाल से ट्रेन निकलने बाद उन्होंने नाश्ता मंगाया। इसी बीच वेंडर ने उनसे दर से ज्यादा रुपये ले लिए। इसको लेकर उनकी वेंडर से बहस भी हुई, लेकिन वह झगड़ा करके चला गया। इसके बाद उन्होंने सीधे रेलमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी।

रेलमंत्री तक मैसेज पहुंचने के बाद इसकी जानकारी सीधे मुख्यालय से लेकर झांसी मंडल के अफसरों तक पहुंची। मैसेज आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों के निर्देश पर टीम सीधे स्टेशन पहुंची, लेकिन जब तक झांसी स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत ट्रेन के मैनेजर से संपर्क कर उसे कार्रवाई के लिए कहा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493