ट्रेन में हीरे की अंगूठी चोरी

पीड़ितों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने ट्रेन आने पर घटना की जानकारी कर कार्रवाई शुरू की।

विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 22415 विशाखाट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस के एसी कोच की सीट नंबर 66, 65 व 68 पर सर्वेश समेत अन्य यात्री सफर कर रहे था। ट्रेन जब नागपुर के पास चल रही थी, तभी दो महिलाओं के बैग गायब हो गए।

खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि चोर उसका बैग चोरी कर ले गए, जिसमें नकदी, हीरे की अंगूठी और सामान रखा हुआ था। पीड़ित यात्री ने झांसी पहुंचकर इसकी शिकायत जीआरपी व आरपीएफ से की।

दूसरी ओर, इंदौर से राजेंद्र नगर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच की सीट नंबर 20 पर संजय सिंह सफर कर रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका बैग चोरी हो गया, जिसमें 4 हजार रुपये नकद व सामान रखा हुआ था।

पीड़ित ने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत जीआरपी से की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493