पडरी थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र के बेलवन गांव के रेलवे क्रॉसिंग पर 32 वर्षीया महिला सादीप्रिय देवी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
पिछले एक वर्ष से उनका दिमागी इलाज चल रहा था। आज सुबह वह सामने से आते हुए ट्रेन को समझ नहीं पाई और वह उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath