ट्रेन से बैग चोरी, नकदी व आभूषण लेकर फारार

पीड़ित इसकी शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंचा और घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनावारा निवासी महेश चंद्र पुत्र मूलचंद्र रजक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ झांसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बांदा पैसेंजर आने के बाद वह ट्रेन में बैठ गया। इससे पहले कि ट्रेन झांसी स्टेशन से अपने गंतत्व के लिए रवाना होती, महेश चंद्र का बैग गायब हो गया।

पीड़ित यात्री शिकायत लेकर झांसी जीआरपी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। महेश चंद्र ने बताया कि चोर उसका बैग उठा ले गए, जिसमें सोने का मंगलसूत्र व चांदी के आभूषण और दो हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

दूसरी ओर, कानपुर देहात के थाना बरौठ के ग्राम बरगुवां निवासी सोनू कुमार पुत्र संजय कुमार अपने चचेरे भाइयों के साथ गुजरात घूमने गया था। वहां से वापस घर जाने के लिए वह एक ट्रेन से झांसी आया। झांसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय उसका बैग चोरी हो गया, जिसमें 6000 रुपये नकद व अन्य सामान रखा हुआ था।

पीड़ित इसकी शिकायत लेकर लेकर जीआरपी के पास पहुंचा और घटना के बारे में अवगत कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493