प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली ट्रेन 12184 के कोच एसई-3 के 5 व 6 बर्थ पर लखनऊ से ललितपुर के लिए शकुंतला पत्नी सुरेश निवासी तकरोही पं. दीनदयालपुरम मार्ग, लखनऊ अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब कानपुर स्टेशन के नजदीक चल रही थी, तभी उसका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका बैग नहीं मिला। उसने इसकी शिकायत झांसी पहुंचकर जीआरपी से की।
पीड़िता ने जीआरपी से शिकायत करते हुए बताया कि चोर उसका पर्स चोरी कर ले गए, जिसमें 37 हजार रुपये नकद, मोबाइल, सोने की तीन अंगूठी और सोने की चेन समेत अन्य सामान रखा हुआ था। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath