जीआरपी के मुताबिक, लखनऊ से झांसी आ रही पैंसेजर ट्रेन में झांसी के नगरा निवासी असद उल्ला खां की पत्नी कालपी से झांसी के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी।
ट्रेन जब झांसी पहुंचकर आउटर पर खड़ी हुई, इसी दौरान अचानक उसका पर्स गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स नहीं मिला।
इसके बाद झांसी पहुंचकर उसने इसके बारे में अपने पति को अवगत कराया। पति असद उल्ला खां ने झांसी जीआरपी से शिकायत करते हुए बताया कि चोर उसका पर्स चोरी कर ले गए।
असद ने पुलिसको बताया कि पर्स में सोने का मंगलसूत्र, 10 हजार रुपये नकद और सामान रखा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath