ट्रैफिक में फंसे दिल्ली विस अध्यक्ष, देर से शुरू हुई कार्यवाही

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल मंगलवार को ट्रैफिक जाम में फंस गए, जिस वजह से वह नियत समय पर विधानसभा नहीं पहुंच पाए और सदन की कार्यवाही करीब 10 मिनट देरी से शुरू हुई।

विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जगदीश प्रधान द्वारा उठाए गए मुद्दे पर गोयल ने कहा, “मैंने ट्रैफिक जमा को जल्द से जल्द हटाने के लिए अपने ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) को दो बार फोन किया। मैं करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहा।”

केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करने वाली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आलोचना करते हुए गोयल ने कहा कि सीलमपुर से दिल्ली विधानसभा आने के दौरान उन्होंने किसी भी ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी को नहीं देखा।

मुस्तफाबाद से भाजपा के विधायक प्रधान ने कहा कि राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या अक्सर होती है।

प्रधान ने कहा कि उन्हें विधानसभा पहुंचने में दो घंटे का समय लगा।

दिल्ली ट्रैफिक जाम का मामला विधानसभा में अन्य विधायकों ने भी उठाया। इसमें तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह और वजीरपुर (उत्तर) के विधायक राजेश गुप्ता भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493