ट्रोंग वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी के फिर महासचिव निर्वाचित

हनोई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। नुयेन फू ट्रोंग को एक बार फिर वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुन लिया गया है। वियतमान कम्युनिस्ट पार्टी की नवनिर्वाचित 12वीं केंद्रीय समिति की बुधवार की बैठक में ट्रोंग को महासचिव चुना गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल और कई स्थानीय ऑनलाइन समाचारपत्रों में वीएनए की रपट के हवाले से कह गया है कि ट्रोंग को फिर से पार्टी महासचिव चुन लिया गया है।

केंद्रीय समिति की बैठक पोलित ब्यूरो, पार्टी महासचिव, सचिवालय, केंद्रीय निरीक्षण आयोग और इसके प्रमुख के चयन के लिए बुलाई गई थी।

चुनाव के नतीजों का ऐलान गुरुवार को 12वीं नेशनल पार्टी कांग्रेस में किया जाएगा। इसके बाद महासचिव पार्टी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

ट्रोंग का जन्म 1944 में हनोई में हुआ था। उनके पास डाक्ट्रेट की उपाधि है। वह 1967 में कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए थे।

पार्टी की पत्रिका की शाखा में काम की शुरुआत करने वाले ट्रोंग जनवरी 2011 में पार्टी के सर्वोच्च पद, महासचिव पद पर आसीन हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493