ट्र वांडरर प्रतियोगियों के लिए दिल्ली से रवाना हुए ‘ट्र वांडरर’

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी ब्रांड रैंगलर ने शीर्ष 25 ट्र वांडरर प्रतियोगियों के लिए अपनी राष्ट्रव्यापी खोज शुरू कर दी है। फाइनलिस्ट पांच दिन की प्रायोजित भारत यात्रा करेंगे। ट्र वांडरर 2018 के विजेता को दक्षिण अफ्रीका और रनर -अप को भूटान और केरल की यात्रा करने का मौका मिलेगा।

रैंगलर ने शीर्ष 25 ट्र वांडरर प्रतियोगियों के लिए दिल्ली के विश्व शर्मा, अंकुर बज, रूपेश भदुला, सोहेल अहमद, हिमांशु बंसल, शेखर लाकर, नरेंदर कुमार चांद, राजन वत्स, सूरज प्रकाश कामकेरी और अमित शर्मा को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यही सभी देश के रोमांचक गंतव्यों पर जाएंगे।

प्रतियोगियों को रैंगलर के विशेष स्टोर से रैंगलर फ्लैग हासिल करने होंगे, और अपने सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में रैंगलर की एप पर उसका विवरण देना होगा। एक प्रमुख जज पैनल इन प्रतियोगियों को वोटों और स्कोर देगा जिसके आधार पर विजेता का चुनाव किया जाएगा।

ट्र वांडरर 2018 प्रतियोगिता के विजेता को दक्षिण अफ्रीका और रनर -अप को भूटान और केरल की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिसका सारा खर्च रैंगलर वहन करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493