न्यूयॉर्क, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। गूगल और सेल्सफोर्स के बाद माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर को अधिग्रहित करने की दौड़ में वॉल्ट डिज्नी कंपनी भी शामिल हो गई है।
समाचार पत्र ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा मंगलवार को जारी रपट के मुताबिक, अगर डिज्नी ट्विटर का अधिग्रहण कर लेती है, तो यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी सौदा होगा।
ट्विटर ने हाल ही में खेल कार्यक्रमों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में निवेश किया है।
‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, “चूंकि डिज्नी ईएसपीएन का मालिक है, मीडिया दिग्गज संभावत प्रतिद्वंदी बनाने के मद्देनजर ट्विटर के खेल प्रोग्रामिंग प्रयासों पर अपनी नजर जमा सकता है, या एक सफल अधिग्रहण की स्थिती में यह तकनीक का जरिया बन सकता है, जिससे ईएसपीएन को फायदा पहुंच सकता है।”
पिछले कुछ समय से बिकने की अटकलों के बीच फिलहाल 3.13 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या वाले ट्विटर के शेयरों में पिछले हफ्ते 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई।
dharmpath.com dharmpath