सीवेज टैंक में 2 श्रमिकों की मौत

अगरतला, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भूमिगत सीवेज टैंक में काम कर रहे दो युवा श्रमिकों की यहां मंगलवार को मौत हो गई।

पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस प्रमुख अभिजीत सप्तर्शि ने बताया कि सुभम नामा सरकार (20) टैंक में गैस सूंघने के बाद बीमार हो गया। मंगल रबि दास (17) और एक अन्य श्रमिक उसे बचाने के लिए टैंक में कूदे, लेकिन दोनों की मौत हो गई।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) इस सीवरेज योजना का क्रियान्वयन कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एनबीसीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493