सैन फ्रांसिसको, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ट्विटर ने गोल्डमैन सैक्स के पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर नेड सेगल को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है, जो एंथोनी नोटो की जगह लेंगे। वे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी दोनों का पद संभाल रहे थे।

सीएनईटी में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रो ब्लागिंग साइट अपनी सेवा में लोगों की रुचि को जगाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल कर रही है।
इस रिपोर्ट में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक दोरसे के हवाले से कहा गया, “सेगल सीएफओ की भूमिका में कंपनी के लिए मुनाफा लेकर आएंगे, क्योंकि उनका पिछला रिकार्ड मुनाफे के साथ वृद्धि दर पैदा करने का रहा है।”
सेगल ने गोल्डमैन सैक्स के साथ करीब 17 वर्षो तक काम किया है। उससे पहले वे पेटेंट जोखिम प्रबंधन कंपनी आरपीएक्स में सीएफओ थे और इनट्विट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।
dharmpath.com dharmpath