उप्र : रायबरेली हत्यकांड के पीड़ित परिवारों से मिले सतीश मिश्रा

लखनऊ , 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या के मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

मिश्रा ने परिजनों से मिल कर दुख व्यक्त किया और कहा कि भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुख की घड़ी में अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति परिजनों को प्रदान करे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा करीब दो बजे भरतपुर देवारा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक रोहित शुक्ल के भाई से कहा कि इस मामले को पार्टी विधानसभा में उठाएगी।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा था कि रायबरेली में ब्राह्मण समाज के पांच युवाओं की सामूहिक नृशंस हत्या उप्र में भाजपा के जंगलराज की तरफ बढ़ते कदम का सबूत है।

मायावती ने कहा था कि मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार मिलने जाएगा और उन्हें सांत्वना देने के साथ ही उनको न्याय दिलान का भरपूर प्रयास करेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी मंगलवार को रायबरेली नरसंहार को लेकर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने जमकर हंगामा किया। दोनों ही दलों ने इस जघन्य हत्याकांड को लेकर योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493