ट्विटर पर अमेरिकी पुलिस के स्केच का उड़ा मजाक

लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी पुलिस विभाग द्वारा एक डकैती के आरोपी का स्केच का ऑनलाइन खूब मजाक उड़ाया गया है।

टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके की रपट में कहा गया है कि पेंसिलवेनिया के कमरू टाऊनशिप पुलिस द्वारा बनाया गया यह स्केच किसी आदमी जैसा तो कतई नहीं दिखता। यह स्केच बर्क काउंटी के वेलेरो-शिंलिंगटन फूड मार्ट में सोमवार रात चाकू के नोक पर की गई डकैती के आरोपी को पकड़ने के लिए जारी किया गया था।

फिलैडेल्फिया के न्यूज स्टेशन फॉक्स 29 की रपट के मुताबिक, इस संदिग्ध को एक श्वेत पुरुष, छह फुट लंबा, पतला और 20 से 33-34 साल के बीच का बताया गया था। लेकिन इसका जो स्केच बनाया गया, वह किसी आदमी की तरह बिल्कुल नहीं था। इसकी बजाए वह किसी एलियन का स्केच लग रहा था। खासतौर से स्केच में बनी आखें काफी भयानक लग रही थीं।

इसे देखकर ट्विटर के प्रयोगकर्ताओं ने इस स्केच का खूब मजाक बनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493