मुंबई किडनी रैकेट : 5 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी की एक अदालत ने शनिवार को किडनी की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार में आरोपी एल.एच.हीरानंदानी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सहित पांच चिकित्सकों को 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पांचों आरोपियों -अस्पताल के सीईओ सुजीत चटर्जी, चिकित्सा निदेशक अनुराग नाईक, प्रकाश शेट्टी, मुकेश शाह तथा मुकेश शेट्टी- को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उनकी तीन दिनों की पुलिस हिरासत शनिवार को खत्म हो रही थी।

सरकारी वकील सुधीर सपकाल ने अदालत से कहा कि पुलिस जांच पूरी हो चुकी है एवं पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की और जरूरत नहीं है।

दंडाधिकारी ने पांचों आरोपियों को 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांचों को मंगलवार (9 अगस्त) की देर रात पवई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493