ट्विटर पर आया ताजमहल (लीड-1)

आगरा/लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 17वीं सदी के ताजमहल के आधिकारिक ट्विटर खाते की शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने दावा किया है कि ताजमहल दुनिया का पहला ऐसा ऐतिहासिक स्मारक बन गया है, जिसका ट्विटर एकाउंट है।

पर्यटन उद्योग सूत्रों का कहना है ट्विटर हैंडल से पर्यटकों के साथ बेहतर बातचीत और शिकायतों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

ट्विटर पृष्ठ का परिचय देते हुए पर्यटन विभाग ने कहा, “आगरा में स्थित दुनिया के सबसे प्यारे स्मारक का आधिकारिक ट्विटर हैंडल, दुनिया के चकित करने वाले कामों में से एक हैं।”

खाता खुलते ही इसके 2,000 फॉलोअर बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493