ट्विटर पर कर्नाटक चुनाव से संबंधित हुए 30 लाख से ज्यादा ट्वीट

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पिछले तीन सप्ताह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से संबंधित 30 लाख से ज्यादा ट्वीट दर्ज किए। इनमें से सबसे अधिक, 51 फीसदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे। ट्विटर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ट्विटर पर 25 अप्रैल से 15 मई की अवधि के दौरान 42 फीसदी ट्वीट कांग्रेस और सात फीसदी जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) से संबद्ध रहे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सबसे उल्लिखित हस्ती के रूप में उभर कर सामने आए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ट्विटर पर सबसे उल्लिखित उम्मीदवार रहे।

ट्विटर इंडिया की ‘पब्लिक पालिसी एंड गवर्नमेंट’ प्रमुख महिमा कौल ने कहा, “पिछले कुछ सप्ताह से हमारे आंकड़े कर्नाटक चुनाव से संबंधित 30 लाख से ज्यादा ट्वीट दर्शा रहे हैं। यह चुनाव ट्विटर पर सबसे अधिक चर्चित राज्यों के चुनावों में से एक बन गया है।”

‘कर्नाटक वर्डिक्ट’ मंगलवार से पिछले 24 घंटों में चुनाव से संबंधित सबसे चर्चित विषय के रूप में उभरा है।

चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाना वाला हैशटैग कर्नाटक चुनाव 2018 रहा।

कौल ने कहा, “ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां राजनीतिक संवाद होता है और जब चुनाव की बात आती है तो आप यहां संवाद के सभी पक्ष देख सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493