ट्विटर पर कैटी के 9 करोड़ प्रशंसक

लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका कैटी पेरी सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर सबसे अधिक प्रशंसकों वाली फेहरिस्त में शीर्ष स्थान पर हैं।

वेबसाइट ‘ऐसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक कैटी के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर नौ करोड़ प्रशंसक हैं। कैटी वह पहली शख्स हैं, जिनकी सोशल साइट पर प्रशंसकों की इतनी बड़ी तादाद है।

31 वर्षीय गायिका की इस उपलब्धि की घोषणा ट्विटर ने कैटी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह पार्टी टाइम है, कैटी पेरी। नौ करोड़ों मेहमानों के साथ। हमें वाकई इसके लिए बहुत बड़ा डांस फ्लोर चाहिए होगा।”

कैटी 2009 में ट्विटर से जुड़ी थीं।

वहीं, अन्य गायकों में जस्टिन वीबर और टेलर स्विफ्ट के ट्विटर पर 8.38 तथा 7.9 करोड़ प्रशंसकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493